भगवंत मान होंगे पंजाब में आप के सीएम उम्मीदवार, मोहाली में केजरीवाल ने किया ऐलान,,छलके आंसू…
मोहालीः पंजाब में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री चेहरे का औपचारिक ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि 21 लाख लोगों ने मान के पक्ष में राय दी है। मोहाली में अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के नाम पर मुहर लगा दी है। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को अपना छोटा भाई बताया। भगवंत मान 2014 से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सदस्य हैं।मई 2014 में भगवंत मान पंजाब के संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। वह लगातार दो बार संगरूर लोकसभा सीट जीते हैं।
जानकारी अनुसार, केजरीवाल ने कहा कि 21 लाख से ज्यादा लोगों ने पब्लिक वोटिंग में अपना मत दिया था, जिसमें से 93.3 फीसदी ने भगवंत मान का नाम लिया। वहीं अपना नाम सुनते ही भगवंत मान भावुक हो गए, जिसके बाद केजरीवाल ने उन्हें गले लगाया। भगवंत मान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी पंजाब पीपल्स पार्टी से की थी।

वह 2012 में लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए। बाद में मनप्रीत कांग्रेस में शामिल हो गए और भगवंत मान आम आदमी पार्टी में आ गए। कभी अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले भगवंत मान ने राजनीति की रपटीली राह को चुना। उन्होंने राजनीति की गंभीरता को जाना और मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी पंजाब पीपल्स पार्टी से उन्होंने राजनीति में कदम रखा। वह 2012 में लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए। बाद में मनप्रीत कांग्रेस में शामिल हो गए और भगवंत मान आम आदमी पार्टी में आ गए।