Tag: चुनाव जीतने और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर काशी पहुंचे ;मुझे तीसरी बार पीएम बनाया

  • चुनाव जीतने और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर काशी पहुंचे ;मुझे तीसरी बार पीएम बनाया, 60 साल बाद ऐसा हुआ है: PM मोदी

    चुनाव जीतने और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर काशी पहुंचे ;मुझे तीसरी बार पीएम बनाया, 60 साल बाद ऐसा हुआ है: PM मोदी

    चुनाव जीतने और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर काशी पहुंचे ;मुझे तीसरी बार पीएम बनाया, 60 साल बाद ऐसा हुआ है: PM मोदी

     

    लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी से सांसद निर्वाचित हुए हैं. चुनाव जीतने और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं. पीएम रात बनारस में ही बिताएंगे और कल बिहार के नालंदा के लिए रवाना हो जाएंगे.

     

    मैं अब यहीं का हो गया हूं: PM

    नरेंद्र मोदी ने काशी में जनता जनार्दन को प्रणाम कर अपने संबोधन को शुरू किया. पीएम मोदी ने कहा कि काशीवासियों के असीम स्नेह से देश का प्रधानसेवक बनने का मौका मिला है. अब तो मां गंगा ने भी जैसे मुझे गोद ले लिया है. मैं अब यहीं का हो गया हूं.

    मैं बनारस के हर लोगों का आभार व्यक्त करता है. काशी के लोगों ने सिर्फ एमपी नहीं बल्कि तीसरी बार पीएम भी चुना है. इसलिए आप लोगों को डबल बधाई. इस चुनाव में देश के लोगों ने जो जनादेश दिया है वो अभूतपूर्व है.

    • 2100 से ज्यादा घरों में सोलर पैनल लग चुका है: PM

       

      चंदौली में आधुनिक फिश मार्केट का निर्माण किया जा रहा है. मुझे खुशी है कि पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना को भी बनारस में जबरदस्त सफलता मिल रही है. बनारस के 2100 से ज्यादा घरों में सोलर पैनल लग चुका है. 3000 से ज्यादा घरों में पैनल लगाने का काम चल रहा है. इससे जुड़े लोगों को डबल फायदा हुआ है. इससे उनका बिजली बिल तो जीरो हुआ है साथ में महीने में उनती 2-3 हजार की कमाई भी हो रही है.

    •  

      किसानों को बोनस भी दिया जा रहा है: PM

       

      काशी में बनास डेयरी की स्थापना हो, किसानों के लिए बना कार्गो सेंटर हो या फिर इंटीग्रेटेड पैक हाउस हो, इसकी वजह से काशी और पूर्वांचल के किसान बहुत मजबूत हुए हैं. बनास डेयरी ने पशुपालकों के भाग्य को बदलने का काम किया है. अकेले बनारस के ही 14 हजार से अधिक पशुपालक इस डेयरी के रजिस्टर हो चुके हैं. किसानों को बोनस भी दिया जा रहा है.

    • माताओं और बहनों की भूमिका का विस्तार हो रहा: PM

       

      पीएम ने कहा कि अब खेती को नई दिशा देने में भी माताओं और बहनों की भूमिका का विस्तार किया जा रहा है. हमने आशा कार्यकर्ता के रूप में बहनों का काम देखा है. हमने डिजिटल इंडिया बनाने में बहनों की भूमिका देखी है. अब हम खेती को नई ताकत मिलते हुए देखेंगे. आज 30 हजार से अधिक महिला सहायता समूह को सर्टिफिकेट दिए गए हैं.

    •  

      किसानों के खाते में 700 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं: PM

       

      पीएम ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि आज दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम बन चुकी है. अभी तक किसानों के बैंक खाते में सवा तीन लाख करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं. अकेले वाराणसी के किसानों के खाते में 700 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं. मुझे खुशी है कि किसानों के खाते में रुपये पहुंचाने के लिए बेहतरीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया. विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भी 1लाख किसान इस योजना से जुड़े हैं.

    •  

      पहला फैसला किसान और गरीब से जुड़ा लिया है: PM

       

      पीएम मोदी ने कहा कि मैंने किसान, नौजवान, नारी शक्ति को विकसित भारत का स्तंभ माना है. सरकार बनते ही मैंने सबसे पहला फैसला किसान और गरीब परिवारों से जुड़ा लिया है. देश भर में गरीब परिवारों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने हों या फिर पीएम किसान सम्मान निधि को आगे बढ़ाना हो ये फैसले करोड़ों- करोड़ों लोगों के लिए लिए गए. आज का ये कार्यक्रम भी विकसित भारत के इसी रास्ते को सशक्त करने वाला है.