Tag: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

  • चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 11 फरवरी तक बढ़ाया

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 11 फरवरी तक बढ़ाया

    Election Commission’s big decision, ban on rallies and road shows extended till February 11

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 11 फरवरी तक बढ़ाया

     

    नई दिल्ली: आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में बड़ी फिजिकल रैलियों पर फिलहाल रोक जारी रहेगी। चुनाव आयोग ने 11 फरवरी तक रैलियों पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है लेकिन कई पाबंदियों में ढील दी गई हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, खुले स्थान पर आयोजित सभा में अब 500 की बजाय 1000 लोग शामिल हो सकते हैं। वहीं, डोर टू डोर कैंपेन के लिए 10 की जगह 20 लोगों की इजाजत होगी और इनडोर बैठक में अब 300 की जगह 500 लोग शामिल हो सकते हैं।

    बता दें कि कोविड-19 मामलों में वृद्धि के चलते चुनाव आयोग ने 22 जनवरी को फिजिकल रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया था। वहीं अब 11 फरवरी तक के लिए रैलियों पर प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है। यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 10 फरवरी से 7 मार्च तक चुनाव चलेंगे। इसके बाद 10 मार्च को वोट गिने जाएंगे और नतीजों का ऐलान होगा।