Tag: चीन जा रहे ईरानी विमान में बम की सूचना के बाद भारतीय वायुसेना हुई अलर्ट

  • चीन जा रहे ईरानी विमान में बम की सूचना के बाद भारतीय वायुसेना हुई अलर्ट

    चीन जा रहे ईरानी विमान में बम की सूचना के बाद भारतीय वायुसेना हुई अलर्ट

     

     

    नई दिल्ली : ईरान से चीन जा रहे एक विमान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है। इस विमान का भारतीय वायुसेना के विमान पीछा कर रहे हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को इस ईरानी विमान में बम होने का ट्रिगल अलर्ट तब मिला, जब वह भारतीय हवाई क्षेत्र से गुजर रहा था। भारत ने विमान को दिल्ली में उतारने की अनुमति नहीं दी। सूचना मिलने के साथ ही भारतीय वायुसेना भी अलर्ट पर आ गई। वायुसेना ने पंजाब और जोधपुर एयरबेस से दो सुखोई विमान फ्लाइट के पीछे लगा दिए। बताया जा रहा है जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग के लिए फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है।

    बताया जा रहा है कि एयरक्रॉफ्ट की ओर से दिल्ली एयरबेस में उतरने की अनुमति मांगी गई थी। लेकिन अनुमति देने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद दो सुखोई विमानों को इसके पीछे तैनात किए गए। हालांकि, बाद में विमान में किसी भी तरह का कोई बम न मिलने के बाद इसे चीन की ओर जाने की अनुमति दी गई।

    सुरक्षा एजेंसियां चीन की ओर जाने वाले रास्ते पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और भारतीय वायुसेना ने हवाई स्टेशनों और विमानन इकाइयों को अलर्ट पर रखा गया है। भारतीय एजेंसियों द्वारा अभी भी हवाई जहाज को बारीकी से ट्रैक किया जा रहा है।