Tag: चिंतपूर्णी में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा

  • चिंतपूर्णी में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग घायल

    You are currently viewing चिंतपूर्णी में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग घायल

    Big accident with devotees coming to visit Chintpurni, car fell into deep ditch, 5 people injured

    चिंतपूर्णी में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग घायल

     

     

    चिंतपूर्णीः ऊना जिला के अन्तर्गत आते चिंतपूर्णी में दर्शन करने आ रहे पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ चलाली के पास उस वक्त भयानक सड़क हादसा हो गया, जब चलाली में दूसरी साइड से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने 3 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ऊना रेफर कर दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना के न्यू कुंदनपुरी सिविल लाइन के रहने वाले श्रद्धालु ज्वाला जी माता के दर्शन के बाद चिंतपूर्णी माता के दर्शन करने के लिए आ रहे थे कि चलाली में दूसरी साइड से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी खाई में गिर गई। गाड़ी में 5 लोग सवार थे। जिनमें 2 पुरुष व 3 महिलाएं शामिल है। सभी घायलों को चिंतपूर्णी अस्पताल ले जाया गया।

    घटना संबंधी जानकारी देते सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी के डॉक्टर ने बताया कि कुल 5 लोगों को अस्पताल लाया गया था। जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आई थी, जिन्हें ऊना रेफर कर दिया गया है। वहीं, 2 लोगों को मामूली चोटें आई थी। घायलों की पहचान 48 वर्षीय भूपेंद्र, 22 वर्षीय हर्ष, 28 वर्षीय फिरका, 67 वर्षीय पुष्पा के रूप में हुई है।