Tag: चंडीगढ़ में 19 साल की बेटी ने पिता की चाकूओं से गोद कर की हत्या

  • चंडीगढ़ में 19 साल की बेटी ने पिता की चाकूओं से गोद कर की हत्या, जानें क्या है मामला

    You are currently viewing चंडीगढ़ में 19 साल की बेटी ने पिता की चाकूओं से गोद कर की हत्या, जानें क्या है मामला

    In Chandigarh, 19-year-old daughter killed her father with knives, know what is the matter

    चंडीगढ़ में 19 साल की बेटी ने पिता की चाकूओं से गोद कर की हत्या, जानें क्या है मामला

    • चंडीगढ़ : सीटीयू के अंतर्गत आते गांव किशनगढ़ में एक युवती द्वारा अपने पिता की बहसबाजी के बाद चाकूओं से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आई. टी. पार्क थाना पुलिस ने हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर बेटी आशा (19) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बेटी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं मृतक की पहचान समई लाल के तौर पर हुई है। वहीं,

    मिली जानकारी के अनुसार वारदात के समय आशा घर में प्याज काट रही थी। इसी दौरान नशे में पिता समई घर आया और किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। बहस इस कदर बढ़ गई कि पिता सुमेई लाल को लगा की आशा चाकू से हमला करने वाली है। उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई और आशा के हाथ में पकड़ा हुआ चाकू सुमईलाल के सीने में जा लगा।

    सूचना मिलते ही आसपास के लोग सुमईलाल को स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहां हालत बिगड़ रही थी। उसे जी.एम.एस. एच. 16 ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।जांच के आधार पर आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने आशा के खिलाफ हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।