Tag: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दुबई से आए यात्रीयों के पास से 2.14 करोड़ का सोना पकड़ा

  • चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दुबई से आए यात्रीयों के पास से 2.14 करोड़ का सोना पकड़ा

    You are currently viewing चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दुबई से आए यात्रीयों के पास से 2.14 करोड़ का सोना पकड़ा

    2.14 crore gold seized from passengers who came from Dubai at Chandigarh airport

    चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दुबई से आए यात्रीयों के पास से 2.14 करोड़ का सोना पकड़ा

     

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दुबई से आए 2 यात्रीयों के पास से 2.14 करोड का सोना बरामद किया है। कस्टम विभाग ने दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। वही, 4 किलो 142 ग्राम सोने को जब्त कर लिया है। यह सोना तस्करी के लिए दुबई से लाया जा रहा था। सीमा शुल्क आयुक्त वृंदाबा गोहिल ने बताया कि बरामद सोने की कीमत करीब 2.14 करोड़ रुपये है। इसका वजन 4.142 किलोग्राम है।

    कस्टम विभाग के अनुसार, दुबई से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में दोनों यात्री वीरवार देर शाम साढ़े चार बजे चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। फ्लाइट से उतरने के बाद ये पैसेंजर स्कैनर से गुजरने लगे तो उनपर शक हुआ। दोनों की तलाशी ली गई तो एक पैसेंजर से 2.7 करोड़ के चार सोने के बिस्किट बरामद हुए। वहीं दूसरे यात्री से 142 ग्राम की 5 गोल्ड चेन मिली है। दोनों से यात्रियों से गोल्ड के बारे में डाक्यूमेंट्स मांगे गए लेकिन उनके पास किसी तरह का कोई दस्तावेज नहीं था।

    चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों ने एपीआईएस पर की गई प्रोफाइलिंग इंटेलिजेंस के आधार पर एक यात्री को रोका, तो उसके पास चार किलो वजन के एक-एक किलो की चार सोने की ईंटें बरामद हुई। अधिकारियों ने कहा कि यात्री ने सोने को सफेद रंग के तौलिए के अंदर छुपाया था। उसी विमान में एक और अन्य यात्री की तलाशी ली गई तो अधिकारियों को पांच सोने की चेन बरामद हुई। इसे भी बैग में रखे कपड़ों में छुपा कर रखा गया था। इस पर अधिकारियों ने सोना को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।