Tag: चंडीगढ़ः परिवार के साथ खाना खाने आए रोपड़ के व्यक्ति पर बदमाशों ने चलाईं गोलियां

  • चंडीगढ़ः परिवार के साथ खाना खाने आए रोपड़ के व्यक्ति पर बदमाशों ने चलाईं गोलियां, पीजीआई में भर्ती

    You are currently viewing चंडीगढ़ः परिवार के साथ खाना खाने आए रोपड़ के व्यक्ति पर बदमाशों ने चलाईं गोलियां, पीजीआई में भर्ती

    Chandigarh: The miscreants opened fire on the person of Ropar who came to eat food with family, admitted in PGI

    चंडीगढ़ः परिवार के साथ खाना खाने आए रोपड़ के व्यक्ति पर बदमाशों ने चलाईं गोलियां, पीजीआई में भर्ती

     

     

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ से सटे मोहाली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां रविवार देर रात फेज-पांच मार्केट में परिवार के साथ खाने खाने आए रोपड़ के एक व्यक्ति को गोली मारकर तीन लोग उसकी आई-20 कार लूट कर फरार हो गए। आरोपियों ने छह राउँड फायरिंग की, जिसमें व्यक्ति के सीने में तीन गोलियां लगी हैं। हालत नाजुक होने के कारण उसे चीमा अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान हरविंदर सिंह निवासी रोपड़ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी विवेकशील सोनी और कई थाने की पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार, रोपड़ का यह व्यक्ति अपने परिवार के साथ मोहाली फेज 5 में डिनर करने के लिए आया था। यहां देर रात उस पर पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने तीन रांउड फायर कर दिए। रात करीब 10.15 बजे यह घटना घटी। हमलावर व्यक्ति की कार भी साथ ले गए। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ हुंडई आई-20 कार में डिनर के लिए आए था। जब परिवार बार्बेक्यू नेशन में खाना खा रहा था तो हरविंदर को कॉल आई और वह पार्किंग की तरफ गए, जहां गोली चली। इसके बाद हमलावर कार में सवार होकर भाग गए।

    हमलावरों ने करीब आधा दर्जन फायर किए थे। इनमें से हरविंदर के पेट में तीन गोलियां लगी थीं।  पुलिस के अनुसार, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह गाड़ी की पार्किंग को लेकर हुए झगड़े का नतीजा है या कार स्नैचिंग का केस है। पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद लूटी गई आई-20 कार को शाहीमाजरा से बरामद कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।