Tag: ग्रेनेड हमला; पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा के करीबी के घर हुआ धमाका

  • ग्रेनेड हमला; पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा के करीबी के घर हुआ धमाका

     ग्रेनेड हमला; पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा के करीबी के घर हुआ धमाका

     

    अमृतसर: पंजाब में आतंकी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। बुधवार देर रात पूर्व डिप्टी CM व कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के करीबी शराब ठेकेदार के घर हेंड ग्रेनेड फेंका गया है। घर पर ग्रेनेड फेके जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    राज्य में 2 महीने के भीतर आतंकियों ने 10वां धमाका किया है। अमृतसर के मजीठा में जैंतीपुर में शराब ठेकेदार अमनदीप जैंतीपुरिया के घर हुए इस हमले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें बुधवार रात तकरीबन 8 बजे एक युवक मोटरसाइकिल से उतरा और अमनदीप के घर की तरफ हैंड ग्रेनेड जैसी चीज फेंकी। सीसीटीवी में साफ तौर पर चिंगारी भी निकलती नजर आई।

    हमले को लेकर कुछ ही मिनटों के बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट को वायरल किया गया। जिसमें लिखा है- वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह… आज मैं जैंतीपुर में शराब ठेकेदार पप्पू जैंतीपुर के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी लेता हूं। इसके पीछे कारण यह है कि कुछ समय पहले हमने उन्हें फोन कर कहा था कि इस बार पंजाब में शराबबंदी करनी है और इसकी शुरुआत माझा से करनी है, हमारी बात को उन्होंने हल्के में लिया और बात को नजरअंदाज कर दिया लेकिन अब हम इसे अपने तरीके से समझाएंगे। इन ठेकेदारों द्वारा गुरु घर और स्कूलों के पास कई ठेके खोले गए, लेकिन अब इसकी काफी निंदा हो रही है। दूसरे लोग उनके अधीन काम कर रहे हैं, इस बारे में सोचें। हमने उन्हें पहले मौखिक रूप से बताया था लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की, इसके बाद हमने उनके ठेके में आग भी लगा दी। लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं की’ और अगर किसी को पीना भी है तो वह अपने घर से बाहर ले जाकर पिए, ठेके से शराब नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि आम जनता का पैसा सहकारी समिति और सरकार की जेब में चला गया है, लेकिन अब इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।