गोवा के दूधसागर वाटरफॉल भारी बारिश के कारण आये तेज बहाव से टूटा पुल, मुसीबत में फंसे 40 टूरिस्ट..
दक्षिण गोवा में भारी बारिश के बाद दूधसागर वाटरफॉल पर बना केबल ब्रिज ढह गया, जिसके चलते उसपर मौजूद 40 से ज्यादा टूरिस्ट पानी के बहाव की चपेट में आ गए. हालांकि सभी को बचा लिया गया.

गोवा में भारी बारिश के बाद दूधसागर
गोवा के दूधसागर वाटरफॉल में जलस्तर बढ़ने की वजह से बड़ा हादसा हो गया. पानी के तेज बहाव के चलते वाटरफॉल पर बना केबल का पुल एकाएक टूट गया, जिसके बाद उसपर चल रहे 40 से ज्यादा लोग पानी में गिर गए. पानी का बहाव इतना ज्यादा था कि बचाव अभियान चलाने के लिए रेस्क्यू टीम को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. ये घटना शुक्रवार शाम को गोवा-कर्नाटक सीमा पर भारी बारिश की वजह से हुई. लगातार भारी बारिश के बाद वाटरफॉल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया.घटना से जुड़े एक वायरल वाडियो में पानी के तेज बहाव को देखा जा सकता है, जो केबल से बने पुल के टूटने का कारण बना. एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि दक्षिण गोवा में भारी बारिश के बाद दूधसागर वाटरफॉल पर बना केबल ब्रिज ढह गया, जिसके चलते उसपर मौजूद 40 से ज्यादा टूरिस्ट पानी के बहाव की चपेट में आ गए. हालांकि सभी को बचा लिया गया. ये घटना गोवा-कर्नाटक सीमा पर शुक्रवार को हुई. इस घटना पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी ट्वीट किया.
भारी बारिश के कारण बढ़ा जल स्तर
उन्होंने लिखा, ‘रिवर लाइफसेवर ने क्रॉसिंग ब्रिज के ढहने के बाद दूधसागर वाटरफॉल में फंसे लगभग 40 टूरिस्ट को बचाया, जिसका भारी बारिश के कारण जल स्तर बढ़ गया था. मैं टूरिस्ट को बचाने के लिए रिवर लाइफसेवर को धन्यवाद देता हूं.’ पुल ढहने की वजह से 40 से अधिक टूरिस्ट वाटरफॉल में फंस गए थे. उन्हें ‘दृष्टि लाइफसेवर’ ने काफी मशक्कतों के बाद बचा लिया और सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित कर दिया. गोवा के कई इलाकों में शुक्रवार को दिनभर बारिश होती रही. दिनभर की बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है.







