Tag: गेट खोलने में हुई जरा सी देरी तो नोएडा में महिला ने गार्ड पर बरसाए थप्पड़

  • गेट खोलने में हुई जरा सी देरी तो नोएडा में महिला ने गार्ड पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल

    गेट खोलने में हुई जरा सी देरी तो नोएडा में महिला ने गार्ड पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल

     

    वीडियो में नजर आ रहा है कि वहां गेट के पास कुछ गार्ड अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। इसी दौरान यह महिला वहां आती हैं और एक गार्ड से वो कुछ कहती हैं और फिर अचानक उसे थप्पड़ मारने लगती हैं।

    गेट खोलने में देरी हुई तो नोएडा में महिला ने गार्ड पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल
    नोएडा में एक थप्पड़बाज महिला का वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो नोएडा के Cleo County Society का है। बताया जा रहा है कि सोसायटी के एक गार्ड से मामूली कहासुनी होने पर एक महिला ने उनपर थप्पड़ बरसा दिए। महिला पेशे से प्रोफेसर बताई जा रही हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि वहां गेट के पास कुछ गार्ड अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। इसी दौरान यह महिला वहां आती हैं और एक गार्ड से वो कुछ कहती हैं और फिर अचानक उसे थप्पड़ मारने लगती हैं। वो बिना रुके गार्ड पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाती हैं।
    थप्पड़बाज महिला की यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद यह सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने महिला पर एक्शन भी लिया है।

    घटना फेज-3 कोतवाली क्षेत्र की Cleo County Society में हुई इस घटना को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि गार्ड ने गेट खोलने को लेकर कुछ देर कर दी थी। जिससे यह महिला आगबबूला हो गई और उसने गार्ड पर थप्पड़ बरसा दिया। महिला का नाम सुदिप्ता दास बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस ने मामले दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया थ। हालांकि, उनकी जमानत भी हो गई है।

    इससे पहले नोएडा के ही एक अन्य सोसायटी में रहने वाली भाव्या नाम की एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। भाव्या पर आरोप था कि उसने गार्ड के साथ गाली-गलौज की थी। उस वीडियो में भाव्या गार्ड की वर्दी भी खींचती नजर आई थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज किया था। भाव्या को गिरफ्तार किया गया था और पुलिस ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।