Tag: गुरदासपुर में 2 हमलावरों ने परिवार पर की फायरिंग

  • गुरदासपुर में 2 हमलावरों ने परिवार पर की फायरिंग

    You are currently viewing गुरदासपुर में 2 हमलावरों ने परिवार पर की फायरिंग

    गुरदासपुर में 2 हमलावरों ने परिवार पर की फायरिंग

    • गुरदासपुर के चट्ठा गांव में स्थित पीर बाबा की मजार पर माथा टेकने आए परिवार पर दो हमलावरों ने गोलियां चला दीं। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने FIR दर्ज कर लिए है और अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

    सेवानिवृत्त सैनिक बलदेव सिंह निवासी प्रेम नगर बोहड़वाल बटाला ने बताया कि हमलावर बाइक पर आए थे। उन्होंने आते ही रिवॉल्वर से उन पर गोलियां चला दीं। इसके बाद मौके से फरार हो गए।

    इस दौरान उनकी पत्नी परमजीत कौर पैर में गोली लगने से घायल हो गईं और उन्हें बटाला अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि इस घटना का कारण उनके ससुराल परिवार की अन्य रिश्तेदारों से चल रही दुश्मनी है. इसीलिए उन्हें निशाना बनाया गया है। पुलिस स्टेशन घनिया-के बांगर के SHO लखविंदर सिंह ने बताया कि गांव चट्ठा में पीर बाबा मजार के पास फायरिंग की घटना में एक महिला घायल हो गई है।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना का कारण बलदेव सिंह से आपसी दुश्मनी सामने आ रही है। जांच अभी भी जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।