Tag: गुरदासपुर में संदिग्ध हालात में मिले पति-पत्नी के शव

  • गुरदासपुर में संदिग्ध हालात में मिले पति-पत्नी के शव, दो कमरों में अलग-अलग लटके पड़े थे शव

    You are currently viewing गुरदासपुर में संदिग्ध हालात में मिले पति-पत्नी के शव, दो कमरों में अलग-अलग लटके पड़े थे शव

    Dead bodies of husband and wife found under suspicious circumstances in Gurdaspur, bodies were hanging separately in two rooms

    गुरदासपुर में संदिग्ध हालात में मिले पति-पत्नी के शव, दो कमरों में अलग-अलग लटके पड़े थे शव

     

     

    बटालाः गुरदासरपुर जिले के अंतर्गत आते बटाला में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक घर से पती पत्नी के संदिग्ध हालात में शव बरामद हुए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। जबकि मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी के शव अलग-अलग कमरों में पड़े हुए थे। दोनों पति पत्नी की पहचान राजू मसीह और शबनम के रूप में हुई है।

    जानकारी अनुसार, राजू मसीह उम्र 32 साल और उसकी पत्नी शबनम उम्र 30 साल दोनो अपने घर में अकेले ही रहते थे। शबनम के साथ राजू मसीह की दूसरी शादी थी। उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। राजू और शबनम में अपस में अक्सर लड़ई-झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को शबनम की लाश कमरे में छत वाले पंखे के साथ लटकती हुई पाई गई जबकि राजू की लाश साथ ही एक कमरे में लटकी पाई गई है। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां की पूलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस रिश्तेदारों के बयान की प्रतीक्षा कर रही है। संदिग्ध हालत में दो शव मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।