Tag: गुरदासपुर में तेजगति बोलेरो जीप पलटी

  • गुरदासपुर में तेजगति बोलेरो जीप पलटी, 6 लोग गंभीर घायल, यूपी जा रहे थे जीप सवार लोग

    You are currently viewing गुरदासपुर में तेजगति बोलेरो जीप पलटी, 6 लोग गंभीर घायल, यूपी जा रहे थे जीप सवार लोग

    Speeding Bolero jeep overturned in Gurdaspur, 6 people seriously injured, people riding the jeep were going to UP

    गुरदासपुर में तेजगति बोलेरो जीप पलटी, 6 लोग गंभीर घायल, यूपी जा रहे थे जीप सवार लोग

     

    गुरदासपुरः जिले के अंतर्गत आते कीड़ी अफगाना से उत्तरप्रदेश जा रही एक जीप हादसे का शिकार हो गई जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेजगति जीप अनियंत्रित होकर हाईवे डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पलट गई। गनीमत रही कि दूसरी लेन में कोई वाहन नहीं आ रहा था जिससे किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे के दौरान जीप में महिलाओं और बच्चों सहित 25 लोग सवार थे।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है। जीप में सवार महिलाओं और बच्चों ने बताया कि वह गुरदासपुर के कीड़ी अफगाना में शुगर मिल और खेतों में काम करते हैं और इन दिनों फसली चक्र से निवृत्त होने और शूगर मिल भी बंद होने के कारण वापस उत्तर प्रदेश अपने-अपने घर जा रहे थे।

    सभी लोग जीप नंबर यूपी 24 एटी 1075 में सवार होकर अपने बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश जा रहे थे। हादसे के वक्त पीछे डाले में सभी लोग सो रहे थे और ऊपर चारपाई पर सामान रखा हुआ था। उन्हें नहीं पता चला कि जीप कैसे पलट गई। हालांकि इतना जरूर बताया कि जीप बहुत तेज गति से चल रही थी।