Tag: गाजीपुर सहित 11 ठिकानों पर की छापेमारी

  • गाजीपुर में बाहुबली मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई, ईडी ने लखनऊ, गाजीपुर सहित 11 ठिकानों पर की छापेमारी

    You are currently viewing गाजीपुर में बाहुबली मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई, ईडी ने लखनऊ, गाजीपुर सहित 11 ठिकानों पर की छापेमारी

    Big action on Bahubali Mukhtar Ansari in Ghazipur, ED raids 11 places including Lucknow, Ghazipur

    गाजीपुर में बाहुबली मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई, ईडी ने लखनऊ, गाजीपुर सहित 11 ठिकानों पर की छापेमारी

     

     

    नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय ने बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों के 11 ठिकानों पर दिल्ली, लखनऊ और गाजीपुर सहित कई शहरों में छापेमारी की। ईडी के अफसरों ने दिल्ली, लखनऊ, गाजीपुर और मऊ के अलावा मुख्तार के मुहम्मदाबाद स्थित उसके घर पर भी छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने विक्रम अग्रहरी, गणेश मिश्रा और खान बस सर्विस के मालिक के यहां भी छापे की कार्रवाई जारी है।

    बता दें कि बाहुबली मुख्तार अंसारी के परिवार पर ईडी का शिकंजा लगातार कसता ही जा रहा था और आज ईडी ने छापे की कार्रवाई की है। मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और छोटे बेटे उमर अंसारी से ईडी ने इसी साल मई महीने में पूछताछ की थी। प्रयागराज स्थित ईडी के दफ्तर में मुख्तार के दोनों बेटों से कई घंटे ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की गई।

    गौरतलब है कि ईडी ने मार्च 2021 में मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था। अंसारी के खिलाफ 2020 में जाली दस्तावेज तैयार कर सरकारी जमीन पर कब्जे का मुकदमा दर्ज है। इतना ही नहीं उनके खिलाफ लखनऊ में धोखाधड़ी कर संपत्ति अर्जित करने, धोखाधड़ी कर विधायक निधि निकालने का मुकदमा दर्ज है। इन्हीं तीनों मुकदमों को आधार बनाकर मुख्तार अंसारी के खिलाफ ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया है।

    जिक्रयोग्य है कि इसी महीने गाजीपुर जिला प्रशासन ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी के नाम करोड़ों की संपत्ति कुर्क की थी। मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा के नाम करीब 2.25 करोड़ रुपये मूल्य की प्रॉपर्टी है जिसे कुर्क कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक इन संपत्तियों को आपराधिक गतिविधियों से कमाए गए पैसे से खरीदा गया था। वहीं, एसपी का कहना था कि अंसारी और उसके गिरोह के सदस्यों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी।