Tag: गहने और नकदी लेकर वहां से फरार

  • लूट की नीयत से घर में घुसे लुटेरों ने बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट, गहने और नकदी लेकर वहां से फरार

    You are currently viewing लूट की नीयत से घर में घुसे लुटेरों ने बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट, गहने और नकदी लेकर वहां से फरार

    The robbers who entered the house with the intention of robbery killed the elderly woman, fled from there with jewelry and cash

    लूट की नीयत से घर में घुसे लुटेरों ने बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट, गहने और नकदी लेकर वहां से फरार

     

    अमृतसरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन चोर-चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। वहीं, पुलिस पर सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना कैंटोनमेंट में आते ग्वालमंडी से सामने आया है। यहां शनिवार देर रात लूट की नीयत से आए लुटेरों ने घर में घुसकर अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। और चंद मिनटों में वहां से गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दि्या है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार, मृतक महिला की पहचान ग्वालमंडी में रहने वाली कामिनी देवी के रूप में हुई है। वारदात संबंधी जानकारी देते हुए कामिनी देवी की रिश्तेदार गीतांजलि ने बताया कि उसकी बुआ करियाने की दुकान चलाती है और दुकान के ऊपर ही घर है। सुबह काफी देर तक जब दुकान नहीं खुली तो लोगों को शक हुआ। लोग किसी तरह दरवाजा खोलकर घर के अंदर दाखिल हुए तो कमरे में कामिनी देवी का शव पड़ा था। और घर के भीतर रखा कीमती सामान और अलमारी के लाकर में रखा 20 तोले सोना भी नहीं था। वहीं, रिश्तेदार गीतांजली ने सीएम भगवंत मान से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।