Tag: खाटूश्याम के भक्तों जनों  के लिए खुशखबरी

  • खाटूश्याम के भक्तों जनों  के लिए खुशखबरी, आज 4 बजे खुलेंगे मंदिर के पट

    खाटूश्याम के भक्तों जनों  के लिए खुशखबरी, आज 4 बजे खुलेंगे मंदिर के पट

     

     

    आज से खुल रहे खाटू श्याम मंदिर के कपाट; नई व्यवस्थाएं 

    श्याम बाबा के मंदिर में भक्तों की लगातार बढ़ रही संख्या को ध्यान में रखते हुए मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने भक्तों को सुलभ और सुगम दर्शन करवाने के लिए मंदिर क्षेत्र में कई बदलाव किए हैं। मंदिर परिसर और बाहरी क्षेत्र में रास्तों का विस्तारीकरण किया है। मंदिर के अंदर सभामंडप को हटाकर कतारों की संख्या बढ़ाई है। अब भक्त 14 कतारों में आसानी से दर्शन कर सकेंगे। हर भक्त को दर्शन के लिए औसत 4 मिनट का समय मिलेगा।

    यहां होली से पहले हर साल फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से द्वादशी तक वार्षिक लक्खी मेले का आयोजन होता है। देश-विदेश से करीब 20 से 25 लाख भक्त बाबा का दर्शन करने के लिए यहां आते हैं। इसके अलावा हर महीने शुक्ल पक्ष की एकादशी व द्वादशी को मासिक मेले का आयोजन किया जाता है। इस साल बाबा का लक्खी मेला आगामी 22 फरवरी से शुरू होगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से माकूल बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

    पिछले साल हुए हादसे से सबक लेकर इस साल सीकर जिला प्रशासन अलर्ट है। पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएंगे। 85 दिन बाद मंदिर खुलने से पहले रविवार रात सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप (IPS Kunwar Rashtradeep) ने प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर समिति सदस्यों के साथ खाटू धाम का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 1100 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। आरएसी और पुलिस के जवान 2 पारियों में 12-12 घंटे ड्यूटी करेंगे। होमगार्ड की 8 घंटे की ड्यूटी के हिसाब से 3 पारी तय की है। मेले में भीड़ बढ़ने पर करीब 4000 पुलिकर्मी तैनात रहेंगे।

     

     

    देश के लाखों श्याम भक्तों का खाटूश्याम मंदिर खुलने का इंतजार खत्म होने वाला है। सोमवार यानि आज मंदिर के पट खुल जाएंगे। जानकारी के अनुसार मंदिर के पट लोगों के लिए 85 दिन बाद खुल रहे है। वहीं 22 फरवरी से बाबा खाटूश्याम जी का मेला शुरू होने जा रहा है जो 4 मार्च को समाप्त होगा। ऐसे में अब मेले तक रोज लाखों श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम मंदिर के मंदिर में दर्शन करेंगे।

    खाटू श्याम मंदिर का नवनिर्माण प्रशासन व मंदिर कमेटी की देख-रेख में 13 नवंबर, 2022 को शुरू किया गया था। जिस दौरान निर्माण कार्य खत्म होने के बाद कल मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खुल रहे है।

    खाटू कस्बे में इस बार 75 फीट के मेला ग्राउंड में लगे जिगजैग को 14 लंबी लाइन में बदला जा चुका है। पूरे ग्राउंड को टीनशेड से कवर किया गया है। पहले यहां केवल 4 लाइन थीं। ऐसे में अब 14 लाईन होने से श्रद्धालुओं का दबाव नहीं बढ़ेगा। दर्शनों के बाद श्रद्धालुओं की निकासी के लिए कानपुर वालों की धर्मशाला के पास 40 फीट चौड़ा नया रास्ता बनाया गया है। इसके अलावा खाटू कस्बे में कई आम रास्तों की चौड़ाई भी बढ़ाई गई है। जिससे यहां भीड़ का दबाव ज्यादा नहीं बढ़ सके।

    वहीं खाटू श्याम जी का लक्खी मेला शुरू होने से पहले ही खाटू कस्बे में करीब 1100 आरएसी, पुलिस और सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर दिए गए हैं जिन्होंने आज रविवार से ही अपने पॉइंट्स पर ड्यूटी करना शुरू कर दिया है। इसमें आरएसी और पुलिस के जवानों की दो पारियों में 12-12 घंटे की ड्यूटी होगी।