Tag: क्रैडिट कार्ड

  • घर लौट रही लैक्चरार से पर्स छीन कर लुटेरा हुआ फरार,-पर्स में थी ढाई हजार की नकदी, दो एटीएम, क्रैडिट कार्ड, मोबाइल व अन्य सामान

    यमुनानगर, – शहर के महिंद्रा पैट्रोल पंप के पास बाइक सवार युवक ने स्कूटी पर घर जा रही लेक्चरर का पर्स झपट लिया। पर्स में ढ़ाई हजार की नकदी, एटीएम व अन्य सामान था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार करतारपुरा निवासी भावना शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरु नानक खालसा कॉलेज में लेक्चरर है। शाम को वह स्कूटी पर सवार होकर महिंद्रा पेट्रोल पंप के पास अपने निजी काम से आई थी। काम निपटाने के बाद वह घर जा रही थी। पेट्रोल पंप के पास ही पीछे से बाइक पर एक युवक आया। आरोपित युवक ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपित युवक ने उसका पर्स छीन लिया। इसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। उसके पर्स में ढाई हजार रुपये की नकदी, दो एटीएम, क्रेडिट कार्ड, आई कार्ड, मोबाइल व अन्य सामान था। घटना के बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपित का पीछा कर उसे पकडऩे का प्रयास किया। लेकिन आरोपित उन्हें चकमा देकर वहां से फरार हो गया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।