Tag: क्रिकेटर सुरेश रैना के पिता का निधन

  • क्रिकेटर सुरेश रैना के पिता का निधन, कैंसर से पीड़ित त्रिलोक चंद्र रैना ने गाजियाबाद में ली अंतिम सांस

     

    क्रिकेटर सुरेश रैना के पिता का निधन, कैंसर से पीड़ित त्रिलोक चंद्र रैना ने गाजियाबाद में ली अंतिम सांस

     

    क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) के पिता त्रिलोक रैना काफी मेहनती शख्स थे. कम सैलरी में उन्होंने अपने बच्चों को अच्छी परवरिश दी. उनके बेटे सुरेश रैना एक नामी क्रिकेटर रहे.

     

    UP: क्रिकेटर सुरेश रैना के पिता का निधन, कैंसर से पीड़ित त्रिलोक चंद्र रैना ने गाजियाबाद में ली अंतिम सांस
    क्रिकेट सुरेश रैना के पिता त्रिलोक रैना का आज निधन हो गया. (साभार-ट्विटर)
    क्रिकेट सुरेश रैना (Suresh Raina) के पिता त्रिलोक रैना का आज निधन हो गया. वह काफी समनय से कैंसर से जूझ रहे थे. दिसंबर महीने से सुरेश रैना के पिता की तबीयत काफी खराब चल रही थी. त्रिलोक चंद्र रैना (Trilok Chandra Raina Passed Away) ने आज गाजियाबाद आवास पर अंतिम सांस ली. क्रिकेटर सुरेश रैना लगातार पिता की सेवा में लगे थे. गाजियाबाद के राजनगर में आज उनके पिता का निधन हो गया. उनके निधन से पूरे क्रिकेट (Cricketer)  जगत में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं सुरेश रैना के फैंस भी इस खबर से काफी दुखी हैं.
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेटर सुरेश रैना (Cricketer  Suresh Raina) के पिता और कश्मीरी पंडित त्रिलोक चंद्र रैना भारतीय सेना में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में सेवाएं दे चुके हैं. उनका पैतृक गांव जम्मू-कश्मीर के रैनावारी में है. 1990 में कश्मीरी पंडितों की हत्या के बाद त्रिलोक चंद्र रैना गांव छोड़कर गाजियाबाद शिफ्ट हो गए थे. त्रिलोक चंद्र रैना के दो बेटे दिनेश और सुरेश हैं उनकी दो बेटियां भी हैं.