Tag: क्या हैं शुरुआती लक्षण और किन्हें है खतरा? जानें पूरी खबर…

  • भारत के कई विरोधी देशों की पीएम मोदी के रूस दौरे पर नजर, जानें पूरी खबर..

    भारत के कई विरोधी देशों की पीएम मोदी के रूस दौरे पर नजर, जानें पूरी खबर..

     

    नई दिल्ली  पीएम नरेंद्र मोदी आज रूस के लिए रवाना हो रहे हैं। उनकी यह पहली रूस यात्रा होगी। यूक्रेन से हो रहे युद्ध के बीच यह पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा होगी। इस दौरान पीएम मोदी 22वें भारत-रूस सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने प्रधानमंत्री की इस यात्रा को काफी अहम बताया है। मोदी की यह यात्रा रूस और यूक्रेन में चल रहे तनाव केबीच हो रही है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष विमान मॉस्को में उतरेगा तो वहां की ठंडी हवाओं में भी गर्मजोशी की एक अनोखी लहर महसूस होगी। हालांकि अभी तक पश्चिमी देशों के नेताओं ने मोदी की इस यात्रा के बारे में खुलकर कोई भी टिप्पणी नहीं की है। यूरोप और अमेरिका दोनों ही मोदी और पुतिन को एक साथ देखकर खु़श नहीं होंगे। तब जब कि पुतिन को लेकर दोनों का ही यह मानना है कि वही यूक्रेन में हमले से पैदा हुए यूरोपीय उथल-पुथल के जिम्मेदार हैं।

     

     मोदी की इस यात्रा का सबसे पहला मायना यह है कि यह दौरा यह संकेत देता है कि भारत और रूस के संबंधों में गर्मजोशी बरकरार है, भले ही दुनिया में कितना भी उतार-चढ़ाव हो. दूसरा, यह दौरा भारत के उन प्रयासों को दर्शाता है जो वह अपने विदेश नीति में संतुलन बनाए रखने के लिए कर रहा है, खासकर चीन और अमेरिका जैसे बड़े खिलाडिय़ों के साथ। रूस और भारत के संबंधों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि रूस और चीन के बीच की दोस्ती बढ़ रही है, जो भारत का मुख्य प्रतिद्वंद्वी है। पीएम मोदी नरेंद्र मोदी दो दिन 9 एवं 10 जुलाई तक आस्ट्रिया का दौरा करेंगे। 41 साल बाद कोई भारतीय पीएम आस्ट्रिया के दौरे पर जा रहे हैं।

  • कई राज्यों में आजकल आई फ्लू ने लोगों को किया परेशान, क्या हैं शुरुआती लक्षण और किन्हें है खतरा? जानें पूरी खबर…

    कई राज्यों में आजकल आई फ्लू ने लोगों को किया परेशान, क्या हैं शुरुआती लक्षण और किन्हें है खतरा? जानें पूरी खबर…

     

    देश के कई राज्यों के लोग इन दिनों आई फ्लू से परेशान हैं. बारिश और उमस के बाद इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली में आई फ्लू के मरीजों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ गई है. इस बीमारी के शुरुआती लक्षण क्या हैं और किन लोगों को खतरा है, जानते हैं इस खबर में.

    आई फ्लू ने किया दिल्लीवालों को बैचेन, क्या हैं शुरुआती लक्षण और किन्हें है खतरा? जानें यहां
     

    दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, देश के कई राज्यों के लोगों को इन दिनों एक बीमारी ने बेचैन कर दिया है. इसका नाम है आई फ्लू, जिसे कंजेक्टिवाइटिस या पिंक आइज भी कहते हैं. आंखों में होने वाला ये संक्रमण दिल्ली-एनसीआर के लोगों को दो हफ्ते से परेशान कर रहा है. ज्यादा बारिश और उमस के बाद आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली के अलग-अलग आई हॉस्पिटल से आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, OPD में आई फ्लू के मरीजों की संख्या 50 परसेंट बढ़ गई है. आई फ्लू से संक्रमित होने वालों में ज्यादा संख्या बच्चों की है.

    दिल्ली-एनसीआर में आई फ्लू के मामले क्यों बढ़ रहे हैं. आई फ्लू का संक्रमण ना हो, इसके लिए क्या सावधानी रखें. आई फ्लू से कैसे बचाव करें. इन सवालों का जवाब हम दे रहे हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि आई फ्लू होने पर आंखों को हाथ से ना छुएं, आई फ्लू होने पर खुजली होती है, आंखों को बिल्कुल ना मसलें. आंखों को लगातार ठंडे पाने से धोते रहें. हाथों को बार-बार साफ करते रहें. अगर संक्रमण ज्यादा हो, तो डॉक्टर के पास जाएं. डॉक्टर की सलाह लेकर आई ड्रॉप डालें.

    इस साल आई-फ्लू ज्यादा क्यों फैल रहा है ?

    ज्यादा बारिश और हाई ह्यूमिडिटी बैक्टीरिया, वायरस के लिए वातावरण मुफीद

    आई फ्लू के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

    किचकिच खुजली सूजन जलन पानी आना लालपन

    आई फ्लू का ज्यादा खतरा किन्हें है?

    किसी को भी हो सकता है बच्चों को ज्यादा खतरा

    आई फ्लू का संक्रमण कैसे फैलता है?

    छूने से फैलता है बीमार के संपर्क में आने से एक ही समान इस्तेमाल करने से