क्या इस बार भी प्राइवेट स्कूल उड़ाएंगे डीसी के आदेशों की धज्जियां..

MBD WEB NEWS: जालंधर (जिंदल) पिछले कुछ समय से जालंधर के प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी पर उतरे हुए हैं प्रशासन के द्वारा लिखित आदेश को भी मुंह चढ़ाते हुए स्कूल अध्यापकों को प्रशासन द्वारा घोषित छुट्टी के बावजूद स्कूल में आने के लिए बाधित करते हैं। इससे पहले भी कई स्कूल स. प्रकाश सिंह बादल के निधन पर घोषित छुट्टियों में भी कुछ स्कूलों ने मनमानी करते हुए सरकारी आदेशो की धज्जियां उड़ाई थी फिर सिर्फ बच्चों को छुटटी कर अध्यापकों को स्कूल आने के कहा था।
क्या इस बार चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आदेशों को भी अनदेखा कर प्राइवेट स्कूल अपने टीचरों को स्कूल आने के लिए बाधित करेंगे या फिर प्रशासन इन पर सख्त रुख अपनाते हुए कोई कार्रवाई करेगा।








