Tag: कोरोना की आहट से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

  • कोरोना की आहट से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जालंधर में एसएमओ ने लिया तैयारियों का जायजा, दिये ये निर्देश..

    You are currently viewing कोरोना की आहट से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जालंधर में एसएमओ ने लिया तैयारियों का जायजा, दिये ये निर्देश…

    Health department alerted by the sound of Corona, SMO reviewed the preparations in Jalandhar, gave these instructions…

    कोरोना की आहट से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जालंधर में एसएमओ ने लिया तैयारियों का जायजा, दिये ये निर्देश..

     

    जालंधरः देश में कोरोना के नए वेरिएंट के सामने आने से विश्वव्यापी प्रभाव के बाद भारत सरकार के साथ-साथ विभिन्न राज्य की सरकारें भी सतर्क हो गई हैं तथा जरूरी एडवाइजरी जारी की जा रही है। महानगर में भी एसएमओ ने कोरोना से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया और सैंपलों को बढ़़ाने के निर्देश दिए। वहीं हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

    जानकारी के अनुसार जालंधर में पहले ऐवरेज 400 से 450 तक सैंपल लिए जा रहे थे अब कोरोना की नई संभावित लहर को देखते हुए इन्हें डबल कर 800 सैंपल लेने का टारगेट दिया गया है। इनमें से 550 आरटीपीसीआर और 250 रैपिड एंटीजन टेस्ट लिए जाएंगे। फिलहाल सैंपल उन्हीं लोगों के लिए जाएंगे दो संदिग्ध मरीज प्रतीत होता है। अभी तक जिले में कोई भी कोरोना का एक्टिव केस नहीं आया है।

    वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए परहेज जरूरी है। कोरोना की संभावित लहरको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि लोग पैनिक न हों और कोविड कीगाइडलाइनों का पालन करें, और मुंह पर मास्क का इस्तेमाल करें।