Tag: केस दर्ज करने की दी चेतावनी

  • अमृतसर एयरपोर्ट से भागे 13 कोरोना मरीजों के खिलाफ डीसी ने जारी किए सख्त आदेश, केस दर्ज करने की दी चेतावनी

    अमृतसर एयरपोर्ट से भागे 13 कोरोना मरीजों के खिलाफ डीसी ने जारी किए सख्त आदेश, केस दर्ज करने की दी चेतावनी

    DC issued strict orders against 13 corona patients who fled from Amritsar airport, warned of registering a case

    अमृतसर एयरपोर्ट से भागे 13 कोरोना मरीजों के खिलाफ डीसी ने जारी किए सख्त आदेश, केस दर्ज करने की दी चेतावनी

     

    अमृतसरः वीरवार को इटली की रोम से आई फ्लाईट में मिले कोरोना के 125 मरीजों में से 13 मरीजों के हवाई अड्डे और गुरु नानक देव अस्पताल से फरार होने के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिसके बाद डीसी ने भाग मरीजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने प्रशासन को हिदायत दी है कि वह इन सभी मरीजों के विरुद्ध पुलिस के पास एपीडैमिक और डिजास्टर मैनेजमैंट एक्ट के तहत पर्चे दर्ज करवाएं। खैहरा ने सभी मरीजों को सुबह तक वापस लौटकर गुरुनानक देव अस्पताल में क्वारंटाइन करने के आदेश दिए हैं, आदेश न मानने पर प्रशासन उनकी तस्वीरें मीडिया में जाकर उनके खिलाफ केस दर्ज करवाएगा।

    जानकारी अनुसार वीरवार को इटली के रोम से आए चार्टर्ड प्लेन से उतरे 125 कोरोना संक्रमितों में अमृतसर के 13 संक्रमितों के गायब होने के बाद चौबीस घंटों बाद भी शासन-प्रशासन के हाथ पांव फूले हैं। इन भगोड़े संक्रमितों के पासपोर्ट पर दर्ज पते के आधार पर स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीमें इन्हें तलाश करने में जुटी हैं। इनमें से तीन लोग तरनतारन के रहने वाले हैं जबकि इनके पासपोर्ट पर अमृतसर का पता दर्ज था। स्वास्थ्य विभाग ने तरनतारन सिविल सर्जन को सूचित किया है। एक शख्स लुधियाना का रहने वाला है, जिसके पासपोर्ट पर अमृतसर का पता दर्ज था। इसकी सूचना भी लुधियाना प्रशासन को दी गई है।

    भगोड़े संक्रमितों की तलाश में वीरवार शाम से ही पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुटी रहीं। देर रात पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने सिविल सर्जन अमृतसर डा. चरणजीत सिंह से बात कर सभी भगोड़ों के पते दिए और इन्हें ट्रेस करने के लिए एंबुलेंस भेजने का कहा। समाचार लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन लोगों के घरों तक पहुंच चुकी थीं। इन्हें अस्पताल लाने की प्रक्रिया जारी है।