Tag: केदारनाथ के पास हुआ हिमस्खलन चल रही है तेज बर्फीली हवाएं…

  • केदारनाथ के पास हुआ हिमस्खलन चल रही है तेज बर्फीली हवाएं…

    केदारनाथ के पास हुआ हिमस्खलन चल रही है तेज बर्फीली हवाएं…

     

    रुद्रप्रयाग/देहरादून : उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित भगवान शिव के पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के पास शनिवार सुबह हिमस्खलन होने से तेज बर्फीली हवाएं चलने लगी।

    जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार ने यूनीवार्ता को बताया कि प्रातः लगभग साढ़े पांच बजे से छह बजकर 10 मिनट के बीच हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन से केदारघाटी में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नही हुआ है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर से हिमस्खलन क्षेत्र की दूरी लगभग छह से सात किलोमीटर है।