
जालंधऱ के पीएपी चौक पर युवाओं ने लगाया धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात
जालंधरः केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ लोगों का गुस्सा लगातार बढता जा रहा है। वहीं देश के करीब 13 राज्यों में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का लाखों युवा विरोध कर रहे हैं। वहीं इस योजना के खिलाफ शनिवार को जालंधऱ केपीएपी चौक पर हजारों युवाओं ने धरना लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है। इस मौके युवाओं का कहना है कि केंद्र सरकार उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। हालांकि जाम लगने से यात्रियों और आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
जानकारी अनुसार शनिवार सुबह महानगर के व्यस्त पीएपी चौक के पास इकट्ठे हुए युवकों ने दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। हालांकि पुलिस मौके पर मुस्तैद है।लिंक रोड पर भी युवाओं का धरना जारी रहा, जिसके बाद नेशनल हाईवे पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। युवाओं का कहना है कि केंद्र के नए फरमान से सेना का अपमान हुआ है। 4 साल सेना में रहो और उसके बाद पेंशन भी न मिले यह बिल्कुल गलत है। हम केंद्र से इस फैसले को जल्द वापस लेने की मांग करते हैं। युवाओं के इस प्रदर्शन के चलते भारी जाम लग गया है, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिक्रयोग्य है कि केंद्र सरकार की, ‘अग्निपथ’ योजना के तहत चार साल के लिए युवाओं की भर्ती की जाएगी। सेना में शामिल होने वाले युवाओं की पहचान ‘अग्निवीर’ के नाम से होगी। अग्निवीरों की आयु 17 से 21 वर्ष के बीच होगी। वहीं युवाओं का कहना है कि हम इतनी मेहनत कर रहे हैं ऐसे में हमें चार साल की नौकरी नहीं चाहिए। देशभर में युवा प्रदर्शन कर इस योजना को तुरंत वास लेने की मांग कर रहे हैं।







