अमेरिका में सिख बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, कुछ दिन पहले ही कनाडा से गए थे अमेरिका
न्यूयार्कः न्यूयार्क शहर में रिचमंड हिल क्वींज में एक बुजुर्ग सिख पर एक युवक द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए है। घायल बुजुर्ग की पहचान निर्मल सिंह (75) के रूप में हुई है तथा वह कुछ दिन पहले ही कनाडा से अमेरिका गए थे। बताया जा रहा है कि निर्मल सिंह गुरुघर में सेवा करने के लिए जा रहे थे कि रिचमंड हिल क्वींज में एक व्यक्ति ने उनके मुंह पर मुक्के मारने शुरू कर दिये जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग निर्मल सिंह दो सप्ताह पहले ही कनाडा से अमेरिका में आए थे। वहीं स्थानीय अधिकारियों व मेयर एरिक एडम्ज ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हमला कम गिनती के लोगों से नफरत का नतीजा है। एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी अमेरिका व विदेशों में हो रहे नसली हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है।







