किसान नेता कल करेंगे दिल्ली के लिए कूच, रोकने के लिए शंभू बार्डर पर प्रशासन ने की तैयारी
शंभू – Farmers Protest … कल किसानों ने दिल्ली कूच करना है। इसके लिए पंजाब और हरियाणा पुलिस अलर्ट पर है। आज शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच बैठक हुई। वही, शंभू बॉर्डर पर हरियाणा प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग के आगे पर्दे लगा दिए हैं, ताकि पीछे से कुछ दिखाई न दे। इस बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन इतना साफ है कि किसानों ने कल दिल्ली कूच की योजना बनाई है और उससे पहले प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई उनकी तैयारी को दर्शाती है। यहां जाली और टेंट लगाए जा रहे हैं।
Farmers Protest … हरियाणा प्रशासन ने भी किसानों से अपील की है कि प्रदर्शन और पैदल कूच पर दोबारा विचार करें। दिल्ली पुलिस से मंजूरी के बाद ही जाएं अन्यथा इसे रद्द करें। अंबाला जिला प्रशासन की ओर से शंभू बॉर्डर पर एक नोटिस चिपकाया गया है। इस नोटिस में लिखा है कि अगर किसान दिल्ली पुलिस की परमिशन ले लेते हैं तो ही उन्हें आगे जाने दिया जाएगा।








