Tag: किसानों ने डीसी आफिस के बाहर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

  • जालंधर में फिर शुरू हुआ अग्निपथ योजना का विरोध, किसानों ने डीसी आफिस के बाहर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

    You are currently viewing जालंधर में फिर शुरू हुआ अग्निपथ योजना का विरोध, किसानों ने डीसी आफिस के बाहर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

    Protest against Agneepath scheme started again in Jalandhar, farmers burnt effigy of central government outside DC office

    जालंधर में फिर शुरू हुआ अग्निपथ योजना का विरोध, किसानों ने डीसी आफिस के बाहर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

     

    जालंधरः अग्निपथ योजना के खिलाफ जहां पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं जवानों के बाद अब किसानों ने भी मोर्चा खोल दिया है। जिसे लेकर शुक्रवार को किसानों ने जालंधर में डीसी आफिस के बाहर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। वहीं इसके बाद डीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। दरअसल, सेना में भर्ती को लेकर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ किसानों ने भी संघर्ष शुरू कर दिया है। शुक्रवार को राज्यभर में किसानों ने केंद्र सरकार की योजना का जमकर विरोध करने का फैसला किया था। किसान जिला व सब डिविजन स्तर पर योजना वापिस लेने के लिए राष्ट्रपति के नाम डीसी व एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।

    इस मौके संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी मुकेश चंद्र ने कहा कि सरकार की योजना यूथ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसका संयुक्त किसान मोर्चा विरोध करता है। पंजाब में पहले से ही करीब 60 हजार युवा सेना में भर्ती के लिए फिजिकल फिटनेस का टेस्ट पास कर चुके हैं और लिखित परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि बच्चों के भविष्य से केंद्र सरकार को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने सब कुछ अदानी-अंबानी को बेच दिया है, वैसे ही अब सेना को भी ठेके पर दे देना चाहते हैं। महिला किसान मोर्चा व संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि सेना में चार साल की नौकरी ठेके पर है। चार साल बाद बच्चों का भविष्य खत्म हो जाएगा।

    प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना फैसला वापस न लिया तो उन्हें किसान आंदोलन की तर्ज पर युवाओं के लिए भी आंदोलन शुरू करते हुए विरोध के लिए सड़कों पर उतरना पड़ सकता है।