Tag: कार्यकारिणी बैठक में हुए शामिल

  • जालंधर पहुंचे भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा, कार्यकारिणी बैठक में हुए शामिल, बोले- मान सरकार की करनी और कथनी में अंतर

    You are currently viewing जालंधर पहुंचे भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा, कार्यकारिणी बैठक में हुए शामिल, बोले- मान सरकार की करनी और कथनी में अंतर

    BJP chief Ashwini Sharma reached Jalandhar, attended the executive meeting, said – respect the difference between the actions and words of the government

    जालंधर पहुंचे भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा, कार्यकारिणी बैठक में हुए शामिल, बोले- मान सरकार की करनी और कथनी में अंतर

     

    MBD WRB NEWS:(सुमेश शर्मा) जालंधर: सोमवार को पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने के लिए जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जमकर मान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मान सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। मान सरकार ने कहा था कि कुछ ही दिनों में आरोपी पकड़े जाएंगे लेकिन लंबा समय हो चुका है और सरकार दोषियों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है।

    भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रधान अश्विनी शर्मा से आम आदमी पार्टी पर सवाल पूछे जाने पर कि कई विधायकों ने अभी तक अपनी प्रॉपर्टी का ब्योरा नहीं दिया है, इसको लेकर उन्होंने कहा कि वह इस पर कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं, उन्हें सिर्फ इतना पता है कि उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी का सारा ब्यौरा जमा करवा दिया है। बंदी सिखों को लेकर उन्होंने कहा कि कई मामले कानूनी होते हैं और कई बंदी सिखों को छोड़ भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि समाज में रिहा किए गए सिखों की चर्चा क्यों नहीं की जाती। सभी को समाज को जोड़ने वाली बातें करनी चाहिए।

    इस मौके पर उन्होंने हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के चंडीगढ़ पर हिमाचल के हक वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के मामले को लेकर बीजेपी ने अपना स्टैंड क्लियर किया हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि चंडीगढ़ पर पंजाब का हक है और पानियों पर भी पंजाब का ही हक है। वहीं जालंधर में लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी अपनी रणनीति पहले से नहीं बताती है।