जालंधर में पटवारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर, काम करवाने आए लोगों निराश होकर लौटे
जालंधरः बीते दिनों मालेरकोटला में पटवारी यूनियन के अध्यक्ष दीदार सिंह पर भ्रष्टाचार के मामला दर्ज होने के खिलाफ राज्य भर में पटवारी यूनियन द्वारा की गई हड़ताल के चलते वीरवार को भी जालंधर में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहने के कारण तहसील कांप्लेक्स में अपना काम करवाने आए लोगों के हाथ निराशा लगी और उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। जिक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार के कदम से गुस्साए पटवारियों की ने 15 मई हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है।
जानकारी अनुसार वीरवार को पटवारी यूनियन की हड़ताल के कारण महानगर की तहसील कांप्लेक्स में अपना काम करवाने आए लोगों मायूस होकर लौटते दिखे। इस संबंधी यूनियन के प्रधान राम प्रकाश बताते हैं कि बिना जांच के पटवारी पर मामला दर्ज करना गलत है। उन्होंने कहा कि अगर यूनियन की मांग पूरी न की गई तो संघर्ष तेज करने को विवश होंगे।
बता दें कि मालेरकोटला में प्रतिनियुक्त पटवारी दीदार सिंह पर भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस ने पर्चा दर्ज किया था। इसके बाद से लेकर राज्य भर के पटवारियों में भारी रोष है। उनका दावा था कि बिना किसी जांच के यह कार्रवाई की गई है। इसके विरोध में जहां राज्य भर के पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं दूसरी तरफ तहसील कांप्लेक्स में काम करवाने पहुंच रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।







