Tag: कांग्रेस हाईकमान को बड़ा झटका

  • कांग्रेस हाईकमान को बड़ा झटका, सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने दिया पार्टी से इस्तीफा, थामा सपा का हाथ

    You are currently viewing कांग्रेस हाईकमान को बड़ा झटका, सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने दिया पार्टी से इस्तीफा, थामा सपा का हाथ

    कांग्रेस हाईकमान को बड़ा झटका, सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने दिया पार्टी से इस्तीफा, थामा सपा का हाथ

     

    नई दिल्लीः मुश्किलों के दौर से गुजर रही कांग्रेस पार्टी को उस वक्त एक और बड़ी झटका लगा जब कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और कपिल सिब्बल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ कपिल सिब्बल ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है जिसके बाद उन्होंने राज्यसभा केलिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा, ‘मैंने 16 मई को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।’

    उन्होंने कहा, ‘मैं समझता हूं कि जब एक निर्दलीय की आवाज उठेगी तो लोगों को ऐसा लगेगा कि वे किसी पार्टी से नहीं जुड़े हुए हैं। हम विपक्ष में रहकर गठबंधन बनाना चाहते हैं ताकि हम मोदी सरकार का विरोध करें।’ सिब्बल ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि 2024 में ऐसा माहौल बने कि मोदी सरकार की जो खामियां हैं, उसे जनता तक पहुंचाया जा सकें। मैं इसका प्रयास करूंगा।’

    इस मौके सिब्बल ने कहा, ‘मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के लिए नामांकन भरा है। मैं अखिलेश यादव का आभारी हूं कि उन्होंने मेरा समर्थन किया। मैं आजम खान के प्रति भी आभार प्रकट करता हूं।’ इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान भी सामने आया। उन्होंने बताया, ‘समाजवादी पार्टी की तरफ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल द्वारा राज्यसभा की सदस्यता के लिए नामांकन किया गया है। वे समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा जा रहे हैं। अभी पहला नामांकन हुआ है। राज्यसभा के लिए दो अन्य लोगों के नाम बहुत जल्द घोषित हो जाएंगे।’