Tag: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू को मिली बम से उड़ाने की धमकी

  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू को मिली बम से उड़ाने की धमकी, शिकायत दर्ज

    You are currently viewing कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू को मिली बम से उड़ाने की धमकी, शिकायत दर्ज

    Senior Congress leader Ravneet Singh Bittu received bomb threat, complaint filed

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू को मिली बम से उड़ाने की धमकी, शिकायत दर्ज

     

    लुधियानाः लुधियाना से सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू को एक बार फिर बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। सांसद की तरफ से इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवा दी गई है। ये धमकी आज दोपहर 12 बजे के करीब उन्हें  व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से आई कॉल के जरिए  दी गई है।

    बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू वारिस पंजाब दे संगठन के मुखी अमृतपाल सिंह के खिलाफ खुलकर बोलते जा रहे हैं। और इसलिए उन्हें इससे पहले भी जान से मारने की धमकियां लगातार मिलती रही है। इसके बावजूद वह लगातार कट्टरपंथियों के खिलाफ बोलते आ रहे हैं। रवनीत बिट्टू का कहना है कि वह इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

    बताया जा रहा है कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब असामाजिक तत्वों द्वारा बिट्टू को धमकी दी गई हो। इससे पहले भी कई बार उन्हें ऐसी धमकियां मिलती रही हैं, जिसकी शिकायत उनके द्वारा समय-समय पर की जाती रही है।