Tag: कहा-दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

  • मोहाली ब्लास्ट पर बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा अरविंद केजरीवाल, कहा-दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, दिलाएंगे कड़ी सजा

    You are currently viewing मोहाली ब्लास्ट पर बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा अरविंद केजरीवाल, कहा-दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, दिलाएंगे कड़ी सजा

    Chief Minister Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal said on Mohali blast, said – the guilty will not be spared, will get severe punishment

    मोहाली ब्लास्ट पर बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा अरविंद केजरीवाल, कहा-दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, दिलाएंगे कड़ी सजा

     

     

    मोहालीः सोमवार देर रात मोहाली के सेक्टर 77 में इंटेलिजेंस विंग हेडक्वार्टर की बिल्डिंग की एक फ्लोर को निशाना बनाकर किए गए आरपीजी अटैक पर मुख्यंमत्री भगवंत मान का पहला रिएक्शन सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि पुलिस मोहाली ब्लास्ट की जांच कर रही है और पंजाब का माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कदम उठाया जाएगा। वहीं ब्लास्ट पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर मोहाली ब्लास्ट के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी और पंजाब में हर हाल में शांति कायम रखी जाएगी।

    जानकारी अनुसार मंगलवार को किए ट्वीट में अरविंद केजरीवाल ने कहा- मोहाली ब्लास्ट उन लोगों की कायराना हरकत है जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार उन लोगों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। पंजाब के सब लोगों के साथ मिलके हर हालत में शांति क़ायम रखी जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाई जाएगी। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि मोहाली ब्लास्ट की जांच पुलिस कर रही है और जिसने भी हमारे पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की उसे बख़्शा नहीं जाएगा।

    जानकारी अनुसार पुलिस जांच में अभी तक सामने आया है कि मुताबिक कुछ युवक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से आए और आरपीजी से इंटेलिजेंस विंग हेडक्वार्टर की बिल्डिंग को निशाना बनाया। सोमवार देर रात मोहाली के इंटेलिजेंस विंग हेडक्वार्टर की बिल्डिंग की एक फ्लोर को निशाना बनाकर आरपीजी अटैक किया गया। इस हमले में इमारत की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि इस हमले में किसी शख्स को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा।