Tag: कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों का हुआ खात्मा

  • कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों का हुआ खात्मा

    कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों का हुआ खात्मा

    कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों का हुआ खात्मा

     

    कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इसमें अभी तक दो आतंकी मारे गए हैं. हालांकि, अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में एसओजी के एक जवान को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

     

    कश्मीर घाटी के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग मेंएसओजी (जम्मू-कश्मीर पुलिस) के एक जवान को गोली लगी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस ऑपरेशन को भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है. कश्मीर जोन पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन जारी है.

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले में सोपोर के हादीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था. इस पर सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. खुद को घिरता देख आतंकियों ने जवानों को निशाना बनाकर फायरिंग करनी शुरू कर दी.

    घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया

    अधिकारी ने आगे बताया कि सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई. इसमें दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है. हालांकि, अभी तक आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में एसओजी के एक जवान को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.