Tag: कपड़े की दुकान को लगी भीषण आग

  • कपड़े की दुकान को लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing दसूहा में कपड़े की दुकान को लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    A huge fire broke out in a clothes shop in Dasuha, goods worth lakhs were burnt to ashes

     कपड़े की दुकान को लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

     

    दसूहा: होशियारपुर के अंतर्गत आते दसूहा में मंगलवार देर रात एक कपड़े की दुकान को भयंकर आग लग गई। आग लगने के कारण दुकान का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दुकान के मालिक ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार दसूहा में देर रात विजय मार्कीट में राघव मिल्क स्टोर में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। रात 9.15 बजे किसी दुकान में से धुंआ निकलता देख इसकी सूचना दुकान मालिक कुलदीप सिंह काला को दी गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। वहीं मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी तबाही मच चुकी थी और दुकानदार के लाखों रुपए के कपड़े को भारी नुक्सान पहुंचा।