Tag: कई घरों के शीशे टूटे; Fire Brigade ने पाया काबू

  • Chemical Factory में जोरदार धमाका से लगी आग, कई घरों के शीशे टूटे; Fire Brigade ने पाया काबू

    You are currently viewing Chemical Factory में जोरदार धमाका से लगी आग, कई घरों के शीशे टूटे; Fire Brigade ने पाया काबू

    Fire broke out due to massive explosion in chemical factory, glasses of many houses broken; Fire brigade brought it under control

    Chemical Factory में जोरदार धमाका से लगी आग, कई घरों के शीशे टूटे; Fire Brigade ने पाया काबू

     लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते सुंदर नगर इलाके में उस वक्त दहशत फैल गई, जब इलाके में स्थित एक केमिकल के गोदाम में अचानक धमाका हो गया और आग लग गई। जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं धमका इतना जोरदार था कि पड़ोसियों के घरों के शीशे टूट गए। वहीं लोगों ने धमाके की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    केमिकल के गोदाम में ब्लास्ट होता हुआ। - Dainik Bhaskar

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहल्ला निवासियों ने बताया कि सरदार नगर में साहिल केमिकल के गोदाम में अचानक धमका हो गया था। उन्होंने बताया कि धमाके के कारण चला कि पड़ोसियों का काफी नुकसान हो गया है और उनके घरों की कई जगह छत्त की POP गिर गई। घर के कई शीशे तक टूट गए हैं। घर की वायरिंग तक जल गई है। धमाका होने से इलाके के लोगों में डर बन गया है।

    लोगों ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद ही लोगों ने कंट्रोल रुम को सूचित कर दिया था। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। करीब ढ़ाई घंटे तक आग लगी रही। गोदाम में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

    इस संबंध में पड़ोसियों ने कहा कि कई बार केमिकल की फैक्ट्री बंद करवाने के लिए मालिकों से कह चुके हैं लेकिन वह किसी की सुनते नहीं है। पिछले 2 साल से ये फैक्ट्री चल रही है। केमिकल फैक्ट्री मालिकों का ही गोदाम है। उन्होंने गोदाम में धमाका होने के बाद इलाका भी दहल गया है। प्रशासन से मांग है कि रिहायशी इलाके में केमिकल की फैक्ट्रियां या गोदामों को हटवाया जाए।