Tag: कई गंभीर घायल

  • बड़ा हादसा; कैंटर पलटने से 3 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

    You are currently viewing Garhshankar में बड़ा हादसा, कैंटर पलटने से 3 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

    Big accident in Garhshankar, 3 people died due to canter overturning, many seriously injured

    बड़ा हादसा; कैंटर पलटने से 3 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

     

    • गढ़शंकर: Garhshankar के अधीन आते गांव टोरोवाल के पास बीती रात उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया, जब यहां श्रद्धालुओं से भरा कैंटर पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने शवों को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं, Police ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों में से दो व्यक्तियों की पहचान गुरमुख सिंह और नवजोत कौर लाडो निवासी गांव उडन तहसील राजपुरा जिला Patiala के रूप में हुई है। जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, गांव उडन तहसील राजपुरा जिला Patiala की संगत Sri Khuralgarh Sahib से माथा टेककर वापस लौट रही थी। इस दौरान जब वह Garhshankar के पास गांव टोरोवाल के पास पहुंचे तो अचानक से कैंटर का ब्रेक फेल होने के कारण कैंटर पलट गया और इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए Civil Hospital Garhshankar में भर्ती करवाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, दो डबल डेकर बसों में भीषण टक्कर, 8 की मौत, कई गंभीर घायल

    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, दो डबल डेकर बसों में भीषण टक्कर, 8 की मौत, कई गंभीर घायल

    Big accident on Purvanchal Expressway, two double decker buses collided, 8 killed, many seriously injured

    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, दो डबल डेकर बसों में भीषण टक्कर, 8 की मौत, कई गंभीर घायल

    उत्तर प्रदेशः यूपी के बाराबंकी में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस को एक अन्य तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू कराया।

    जानकारी अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस में किलोमीटर संख्या 24 के पास लोनी कटरा थाना इलाके के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास एक्सप्रेस-वे के किनारे यमुना ट्रैवल्स की बस पहले खड़ी थी। यहां कैंटीन होने के कारण इसमें अधिकतर सवारियां उतर कर नीचे आ गई थी। करीब 4:30 बजे सीतामढ़ी बिहार से नई दिल्ली जा रही वोल्वो बस इस बस में पीछे से जा टकराई। पीछे से टक्कर मारने वाली बस का चालक घटना के बाद से मौके से फरार हो गया है।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होने ट्वीट किया ‘‘कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।