Tag: कई अधिकारी फंसे

  • काबुल में चायनीज होटल पर हुआ आतंकी हमला, कई अधिकारी फंसे

    काबुल में चायनीज होटल पर हुआ आतंकी हमला, कई अधिकारी फंसे

     

     

     

    काबुल -यहां सोमवार दोपहर बम धमाका हुआ और शहर-ए-नवा इलाके के होटल को हमलावरों ने निशाना बनाया। उक्त होटल को चाइनीज होटल कहा जाता है क्योंकि यहां वरिष्ठ चीनी अधिकारी अक्सर आते-जाते रहते हैं। हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। खबर लिखे जाने तक होटल परिसर से तेज गोलियों और धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही थीं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक- होटल के अंदर कुछ फिदायीन हमलावर मौजूद हैं। ऐसे में तालिबान की सिक्योरिटी फोर्सेज को अंदर जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। होटल के अंदर से फायरिंग की आवाजें आ रही हैं। चीन के कई डिप्लोमैट्स यहां अक्सर आते हैं। यह आतंकी हमला ऐसे वक्त हुआ जब शुक्रवार को ही चीन के एम्बेसेडर ने काबुल में अपनी एम्बेसी की सिक्योरिटी को लेकर तालिबान के अफसरों से बातचीत की थी। दो हफ्ते पहले इसी इलाके में मौजूद पाकिस्तान की एम्बेसी पर फायरिंग की गई थी। इसमें एक पाकिस्तानी डिप्लोमैट घायल हो गया था। सोमवार को हुए हमले के बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।