Tag: कंटीली तारें पार करके अंदर पहुंचा व्यक्ति

  • अमृतसर में राजासांसी एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में लगी सेंध, कंटीली तारें पार करके अंदर पहुंचा व्यक्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    You are currently viewing अमृतसर में राजासांसी एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में लगी सेंध, कंटीली तारें पार करके अंदर पहुंचा व्यक्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    A breach in the security of Rajasansi Air Force Station in Amritsar, the person reached inside by crossing the barbed wire, the police arrested

    अमृतसर में राजासांसी एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में लगी सेंध, कंटीली तारें पार करके अंदर पहुंचा व्यक्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

     

    अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते राजासांसी एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में उस वक्त बड़ी सेंध लगी, जब एक व्यक्ति एयरफोर्स स्टेशन की कंटीली तारों को पार करके अंदर घुस गया जिससे एयरफोर्स पर तैनात कर्मियों ने तुरंत पकड़ लिया और आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है तथा वह पिछले दो दिनों से घर से लापता था।

    वहीं एयरफोर्स अधिकारियों ने मामले की सूचना विजय नगर पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी है, जिसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरास्त में ले लिया था। वहीं पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उसकी पहचान बटाला रोड स्थित मुर्गीखाने वाली गली निवासी रामकिरण (30) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर स्थित आलापुर का रहने वाला है। 7 अप्रैल की सुबह से घर से गायब हो गया था।

    इस संबंधी जानकारी देते उक्त व्यक्ति के भाई रामपाल ने बताया कि 7 अप्रैल की सुबह रामकिरण घर से गायब हो गया। इस बाबत उसके परिवार ने उसकी काफी तलाश की और विजय नगर पुलिस चौकी में शुक्रवार को रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। रामपाल ने भी पुलिस को बताया था कि उसका भाई रामकिरण दिमागी रूप से परेशान है। फिलहाल रामकिरण से पूछताछ की जा रही है। एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने रामकिरण को रात दो बजे के करीब हिरासत में लिया है।