Tag: एसडीएम कुलवंत सिंह ने की इस बात की पुष्टि

  • मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत, एसडीएम कुलवंत सिंह ने की इस बात की पुष्टि

    You are currently viewing मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत, एसडीएम कुलवंत सिंह ने की इस बात की पुष्टि

    Death of two pilgrims from Punjab who went on Manimahesh Yatra, SDM Kulwant Singh confirmed this

    मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत, एसडीएम कुलवंत सिंह ने की इस बात की पुष्टि

    भरमौरः उत्तर भारत की पवित्र मणि महेश यात्रा के दौरान उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब यात्रा के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सामवार सुबह गौरीकुंड में एक श्रद्धालु की तबीयत खराब हो गई, जिसे गौरीकुंड के स्वास्थ्य शिविर में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जरनैल सिंह निवासी वलसूहा पठानकोट के रूप में हुई है। जबकि देर शाम दूसरा व्यक्ति हड़सर-सांदी से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। जिसके लिए एनडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है। आज सुबह ही उक्त व्यक्ति के शव को गहरी खाई से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान रविकांत निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि एसडीएम भरमौर कुलवंत सिंह ने की है।

    पुलिस के अनुसार, बीती शाम पंजाब का अमृतसर निवासी रविकांत हड़सर में गहरी खाई में गिर गए। घना अंधेरा और गहरी खाई की वजह से रात में उन्हें सर्च करने में परेशानी हुई। सुबह के वक्त उनका शव रेस्क्यू दल ने खाई से निकाला और शव का भरमौर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम चल रहा है। वहीं दूसरा मृतक जरनैल सिंह (53)  अपने कुछ दोस्तों के साथ रविवार शाम को ही मणिमहेश यात्रा के लिए पहुंचा था। गौरीकुंड में देर रात ऑक्सीजन की कमी के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई और उन्होंने दोस्तों को अपनी तकलीफ के बारे में बताया। दोस्तों ने जरनैल सिंह को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। दोस्तों ने इसके बाद पर्वतारोहण संस्थान की रेस्क्यू टीम ने शव को भरमौर पहुंचाया। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

    इस बात की पुष्टि करते हुए एसडीएम भरमौर कुलवंत सिंह ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। उन्होंने 23 सितंबर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने अपील की है कि वह इस धार्मिक यात्रा पर पंजीकरण करवाने के बाद ही आएं। उन्होंने कहा कि वैसे तो यात्रा के सभी पड़ावों पर स्वास्थ्य शिविर लगे हैं डाक्टर एवं पैरा मैडीकल स्टाफ 24 घंटे नियुक्त है। उन्होंने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि बीमार एवं अस्वस्थ यात्री हालात को देखकर ही यात्रा करें।