लुधियाना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, एसएचओ 2 साथियों सहित करोड़ों की हैरोइन के साथ गिरफ्तार
लुधियानाः महानगर में बीती रात एसटीएफ द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई में हैरोइन की बड़ी खेप के साथ एक एसएचओ सहित 3 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़ी गई हैरोइन की कीमत बाजार में करोड़ों रुपए बताई जा रही है। वहीं पकड़े गए दो अन्य आरोपी फिल्लौर के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
इस संबंधी जानकारी देते एसटीएस के इंचार्ज हरबंस सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस ने बीती रात लुधियाना डिवीजन नंबर पांच में तैनात एडिशनल एस.एच.ओ. हरजिंदर कुमार को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके बाद हरजिंदर कुमार की निशानदेही पर एस.टी.एफ. ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है जो फिल्लौर के नजदीकी गांव के रहने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि शुरूआती जांच में पता चला कि सब इंस्पेक्टर शहर में नशे का नेटवर्क चला रहा था जिसके बाद एसटीएफ द्वारा यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी नशा की तस्करी करने के लिए पुलिस के रौब का इस्तेमाल करता था। पुलिस कर्मी होने के कारण आसानी से नशीले पदार्थों की तस्करी करवाता था और कोई उस पर संदेह भी नहीं करता था। आरोपी के मोबाइल डिटेल व अन्य कई तरह के कागजात टीम ने कब्जे में ले लिए है।







