Tag: एक व्यक्ति की मौत

  • फगवाड़ा हाईवे पर मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, लड़की गंभीर घायल

    You are currently viewing फगवाड़ा हाईवे पर मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, लड़की गंभीर घायल

    An unknown vehicle hit a motorcycle rider on the Phagwara highway, one person died, the girl was seriously injured

    फगवाड़ा हाईवे पर मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, लड़की गंभीर घायल

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब एक मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार हादसा गोराया और फगवाड़ा की सीमा पर चाचोकी के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बुलेट मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। मामले की जानकारी देते सग्गू आटो मोबाइल वर्कशॉप के मालिकों ने बताया कि एक व्यक्ति जिसके साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर एक लड़की सवार होकर लुधियाना की तरफ जा रहे थे। वह सब अपनी वर्कशॉप में काम कर रहे थे कि अचानक उन्हें शोर सुनाई दिया। जब देखा तो एक लड़की और एक व्यक्ति सड़क पर खून से लथपथ तड़प रहे थे।

    उन्होंने जब मौके पर जाकर देखा तो सड़क पर पड़े व्यक्ति का सिर फट गया था और कान मुंह के रास्ते खून निकल रहा था। जबकि लड़की सड़क पर तड़पने के बाद बेसुध हो गई। उसने सिर्फ इतना बताया कि उसका नाम अर्शदीप है और वह लुधियाना की रहने वाली है। वह अपने चाचा के साथ बाइक पर लुधियाना जा रही थी। इतना बताने के बाद वह बेहोश हो गई।

    इसके बाद वर्कशॉप के मालिक ने पुलिस को फोन किया तथा वर्कशॉप में खड़ी गाड़ी में दोनों को डालकर फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में पहुंचते ही डाक्टरों ने बुलेट चला रहे व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया जबकि लड़की को अस्पताल में भर्ती कर लिया। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।

  • कराची में हुआ जोरदार बम धमाका, एक व्यक्ति की मौत , कई गाड़ियां तबाह, पाक पीएम शहबाज ने जताया शोक

    You are currently viewing कराची में हुआ जोरदार बम धमाका, एक व्यक्ति की मौत , कई गाड़ियां तबाह, पाक पीएम शहबाज ने जताया शोक

    Massive bomb blast in Karachi, one person killed, many vehicles destroyed, Pak PM Shahbaz expressed grief

    कराची में हुआ जोरदार बम धमाका, एक व्यक्ति की मौत , कई गाड़ियां तबाह, पाक पीएम शहबाज ने जताया शोक

     

    कराचीः पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में वीरवार देर रात हुए बम धमाके से अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी गाड़ियां पूरी तरह से तबाह हो गई। बता दें कि इस बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 13 ले ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल मौतों की संख्या बढ़ सकती है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के अनुसार बम धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज काफी दूर तक लोगों ने सुनी और आसपास खड़ी गाड़ियां पूरी तरफ तबाह हो गईं। ये धमाका कराची के सदर इलाके में हुआ। विस्फोट के वक्त बाजार में खासी हलचल थी। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ में घटना पर शोक जताया है। साथ ही उन्होंने सिंध प्रांत के सीएम को निर्देश दिया है कि घायलों का खास ध्यान रखा जाए और उन्हें चिकित्सा दी जाए।

    इस संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना भीषण था कि पास की इमारतों और दुकानों के शीशे टूट गए तथा वहां सड़क पर खड़े आठ-दस वाहनों में आग लग गई। बम धमाके के बाद चारों तरफ तबाही के निशान दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि ये बम कूड़ेदान के बगल में खड़ी एक साइकिल में लगाया गया था।

    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बम में 2 किलो विस्फोटक का उपयोग किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस बम धमाके में करीब 2 किलो विस्फोटक और करीब आधा किलो बॉल बेयरिंग का इस्तेमाल किया गया था। यह धमाका एक टाइमर से किया गया। वहीं इसकी जिम्मेदारी सिंध और बलूचिस्तान के अलगाववादी गुटों ने ली है। कराची की पुलिस इसे आतंकी हमला बता रही है।