Tag: एक गाड़ी का Engine पास से गुजर रही पैसेंजर Trains पर पलटा

  • बड़ा हादसा; दो ट्रेनों में हुई भीषण टक्कर, एक गाड़ी का Engine पास से गुजर रही पैसेंजर Trains पर पलटा, 2 लोग जख्मी

    You are currently viewing Big News: दो ट्रेनों में हुई जोरदार टक्कर, एक गाड़ी का Engine पास से गुजर रही पैसेंजर Trains पर पलटा, 2 Injured

    Big News: There was a massive collision between two trains, one engine overturned on the passenger trains passing nearby, 2 injured

    बड़ा हादसा; दो ट्रेनों में हुई भीषण टक्कर, एक गाड़ी का Engine पास से गुजर रही पैसेंजर Trains पर पलटा, 2 लोग जख्मी

     

    खन्ना : लुधियाना के अंतर्गत आते खन्ना में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब सुबह करीब 4 बजे दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दौरान एक मालगाड़ी का इंजन पास से गुजर रही पैसेंजर गाड़ी पर पलट गया। इस हादसे में 2 loco pilot  गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे मालगाड़ियों के लिए बने DFCC ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ। यहां पहले से कोयले से लोड 2 गाड़ियां खड़ी थीं। आज सुबह एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी से टकराया और इंजन पलटकर अंबाला से Jammu Tawi की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी समर स्पेशल (04681) में फंस गया। हादसे में मालगाड़ी की बोगियां भी एक दूसरे पर चढ़ गईं।

    हादसे में मालगाड़ी की बोगियां एक-दूसरे पर चढ़ गईं।

    बताया जा रहा है कि जैसे ही पैसेंजर गाड़ी की टक्कर हुई तो इसमें सवार सैकड़ों यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 2 लोको पायलट घायल हुए हैं। घायल loco pilot की पहचान विकास कुमार और हिमांशु कुमार निवासी सहारनपुर के तौर पर हुई। विकास को हेड इंजरी है। हिमांशु को बैक इंजरी है। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से civil hospital Fatehgarh Sahib में भर्ती कराया गया और फर्स्ट एड देने के बाद पटियाला रेफर किया गया। दूसरी तरफ अंबाला से लुधियाना अप लाइन बिल्कुल ठप हो गई है। अंबाला डिवीजन के DRM समेत रेलवे, GRP और RPF के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

    जिक्रयोग्य है कि यह हादसा कुछ वैसा ही था, जैसा बीते साल ओडिशा के बालासोर में हुआ था। उस हादसे में रेलवे ट्रैक पर पहले से खड़ी ट्रेन को दूसरी ट्रेन ने आकर टक्कर मारी थी। इस टक्कर के दौरान तीसरी गाड़ी वहां से गुजर रही थी, वह भी हादसे का शिकार हुई। इस रेल हादसे में 293 से ज्यादा लोगों की मौत और 1,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।