Tag: एएसआई की मौत

  • श्री मुक्तसर साहिब में कैदी की पेशी दौरान चली गोली, एएसआई की मौत

    You are currently viewing श्री मुक्तसर साहिब में कैदी की पेशी दौरान चली गोली, एएसआई की मौत

    Shot fired during prisoner’s production in Sri Muktsar Sahib, death of ASI

    श्री मुक्तसर साहिब में कैदी की पेशी दौरान चली गोली, एएसआई की मौत

     

     

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले की कोर्ट कांप्लेक्स में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कोर्ट कांप्लेक्स में कैदी की पेशी के दौरान एएसआई की अपनी ही रिवाल्वर से गोली चलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज के कारण कोर्ट कांप्लेक्स में भगदड़ वाली माहौल बन गया वहां कोर्ट में आए लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर एएसआई के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार मुक्तसर के कोर्ट कांप्लेक्स में यह घटना घटी है। दरअसल, कोर्ट कांप्लेक्स में पेशी दौरान कैदियों को लेकर आए एएसआई की कुलविंदर सिंह की सर्विस रिवाल्वर में से अचानक गोली चल गई। जिस दौरान एएसआई की मौके पर मौत हो गई। पुलिस की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।