Tag: उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया… पढ़ें पूरी खबर

  • बड़ी खबरः नवजोत सिंह सिद्धू हुए पटिय़ाला जेल में बीमार, उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing बड़ी खबरः नवजोत सिंह सिद्धू हुए पटिय़ाला जेल में बीमार, उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया… पढ़ें पूरी खबर

    Big news: Navjot Singh Sidhu fell ill in Patiala jail, was taken to PGI for treatment… read full news

    बड़ी खबरः नवजोत सिंह सिद्धू हुए पटिय़ाला जेल में बीमार, उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया… पढ़ें पूरी खबर

     

    चंडीगढ़ः पटियाला की जेल में रोडरेज मामले में सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया है। जहां डाक्टरों की टीम उनका चेकअप कर रही है। बताया जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू का खून गाढ़ा होने और लीवर प्राब्लम होने के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सिद्धू को कोर्ट के आदेश के बाद जेल में स्पेशल डाइट दी जा रही है।

    जानकारी अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू ने जेल में खुद को लिवर की प्रॉब्लम बताई है। ब्लड क्लॉटिंग (खून के थक्के बनना) यानी गाढ़े खून की भी दिक्कत बताई। सिद्धू ने कहा कि उन्हें गेहूं से भी एलर्जी है। इसलिए उन्होंने जेल की दाल-रोटी नहीं खाई। इसकी जगह वह सिर्फ फल और सलाद खा रहे थे। इसके लिए सिद्धू ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद राजिंदरा अस्पताल के डॉक्टरों के बोर्ड ने सिद्धू का डाइट प्लान तैयार किया था।

    जिक्रयोग्य है कि सिद्धू इस वक्त 34 साल पुराने रोड रेज केस में एक साल कैद की सजा काट रहे हैं। उनका पटियाला में एक बुजुर्ग से पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था। बाद में बुजुर्ग की मौत हो गई थी। पहले सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ एक हजार जुर्माना लगाया था। इसके बाद परिवार ने पुनर्विचार याचिका दायर की तो सुप्रीम कोर्ट ने फैसला बदलते हुए 1 साल कैद की सजा दे दी।