इसरो का सूर्य मिशन, आदित्य एल1 ने ली सेल्फी और पृथ्वी, चांद की खूबसूरत तस्वीरें, इसरो ने एक्स पर की शेयर
बेंगलूरूः बीते दिनों भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो द्वारा सूर्य मिशन के लिए भेजे गए आदित्य एल1 ने अपनी सेल्फी लेने के साथ-साथ पृथ्वी और चंद्रमा की खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर कीं हैं। इन सभी तस्वीरों को स्पेस एजेंसी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया गया है। इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, “आदित्य-एल1 मिशन: दर्शकों! आदित्य-एल1 ने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के लिए सेल्फी ली, पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें खींची है।”
मिली जानकारी के अनुसार आदित्य एल-1 ने सेल्फी लेने के साथ-साथ चांद तथा पृथ्वी की तस्वीरें भेजे जाने के बाद ईसरो ने इन सभी तस्वीरों को और एक सेल्फी भी एक्स (ट्विटर) पर साझा की है, जिसे आदित्य-एल1 ने क्लिक किया था। इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, “आदित्य-एल1 मिशन: दर्शकों! आदित्य-एल1 ने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के लिए सेल्फी ली, पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें खींची है।” स्पेसक्राफ्ट आदित्य एल1 पहले ही पृथ्वी से जुड़े दो कक्षा का चक्कर पूरा कर चुका है।
बता दें की आदित्य एल-1 अंतरिक्ष यान को लैग्रेंज बिंदु L1 की ओर ट्रांसफर ऑर्बिट (कक्षा) में स्थापित करने से पहले दो और पृथ्वी-बाउंड कक्षीय प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। इसरो के मुताबिक, लगभग 127 दिनों के बाद आदित्य-एल1 के एल1 बिंदु पर पहुंचने की उम्मीद है। 5 सितंबर को, आदित्य-एल1 ने पृथ्वी से जुड़े दूसरे कक्षा को सफलतापूर्वक पूरा किया था। इससे पहले 3 सितंबर को आदित्य-एल1 ने देश के पहले सूर्य मिशन के लिए पृथ्वी के पहले कक्षा को पूरा किया था।
इसरो द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई आदित्य एल1 की वीडियो







