इराक की संसद भवन पर हुआ हमला, दागे गए 9 रॉकेट
इराक की संसद पर मिसाइल से हमला किया गया है. संसद भवन पर लगातार 9 रॉकेट दागे गए.
इराक से हमले की बड़ी खबर आ रही है. इराक की संसद पर अटैक किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक इराक की संसद पर मिसाइल से हमला किया गया है. संसद भवन पर लगातार 9 रॉकेट दागे गए. इससे पहले भी इराक में स्थित अमेरिकी बेस पर इस्लामिक कट्टर पंथी संगठनों ने हमला किया है, लेकिन इस बार संसद भवन को निशाना बनया गया है.








