Tag: इंग्लैंड से लौटे बुजुर्ग को घर में घुसकर मारी गोली

  • शहर में बिगड़ी कानून व्यवस्था, इंग्लैंड से लौटे बुजुर्ग को घर में घुसकर मारी गोली

    You are currently viewing शहर में बिगड़ी कानून व्यवस्था, इंग्लैंड से लौटे बुजुर्ग को घर में घुसकर मारी गोली

    Law and order deteriorated in the city, the elder who returned from England was shot after entering the house

    शहर में बिगड़ी कानून व्यवस्था, इंग्लैंड से लौटे बुजुर्ग को घर में घुसकर मारी गोली

     

    जालंधरः महानगर में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि आए दिन शहर में गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में दहशत पाई जा रही है। शहर में इसी माह गोलीबारी की हुई घटनाओं में पुलिस की व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। ऐसा ही एक मामला शहर में देर रात थाना रामा मंडी के अधीन पड़ते एरिया लद्देवाली यूनिवर्सिटी रोड पर रंधावा कॉलोनी में रहते इंग्लैंड से लौटे बुजुर्ग को शनिवार देर रात 3 नकाबपोश लुटेरों ने एनआरआई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और एनआरआई की बहू को बंधक बनाकर लाखों रूपए लूट फरार हो गए।

    वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर व डीसीपी इन्वेस्टिगेशन जसकिरणजीत सिंह तेजा पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग मलकीत सिंह को जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    वारदात की जानकारी देती एनआरआई मलकीत सिंह की पत्नी हरबंस कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी दो बेटियां हैं, जो इंग्लैंड में रहती हैं। और उनका एक बेटा भी है जो कनाडा में रहता है। घर में मलकीत सिंह अपनी पत्नी और बहू के साथ रहता है। उसके बेटे की दो साल पहले शादी हुई थी, जिसके बाद वो कैनेडा चला गया था और जल्द ही उसकी पत्नी भी कैनेडा जाने वाली थी। मलकीत दो महीने पहले अपनी बेटी के पास इंग्लैंड गया था, क्योंकि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। और 15 दिन पहले ही घर वापस आया था।