Tag: आर्मी का जवान Arrested

  • Punjab में नाका लगाकर खड़ी SHO पर दातर से Attack,आर्मी का जवान Arrested

    You are currently viewing Punjab में नाका लगाकर खड़ी SHO पर दातर से Attack,आर्मी का जवान Arrested

    SHO standing at a checkpoint in Punjab attacked with a gun, army soldier arrested

    Punjab में नाका लगाकर खड़ी SHO पर दातर से Attack,आर्मी का जवान Arrested

     

    •  अमृतसर: महानगर के अंतर्गत आते वेरका के गांव मुधल के नजदीक नाका लगाकर खड़ी एसएचओ पर अज्ञात युवकों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में एसएचओ अमनजोत कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका आप्रेशन किया जा रहा है।

    वहीं पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घायल एसएचओ अमनजोत कौर वेरका थाने में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि अन्य को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

    अमृतसर में थाना वेरका की एसएचओ ए.के. सोही। - Dainik Bhaskar

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात अमृतसर के वेरका थाने के अंतर्गत आने वाले गांव मुद्दल में हुई जहां दो गुटों में झगड़ा हो रहा था। जिसकी सूचना किसी ने वेरका थाने को दी थी। जिसके बाद वेरका थाने के एसएचओ एके सोही मौके पर पहुंचीं। रात का समय होने के कारण वह वर्दी में नहीं थीं। इस दौरान एक गुट ने दातर के साथ महिला एसएचओ एके सोही पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर घायल हो गईं। मौके पर साथ पहुंची पुलिस ने तुरंत उन्हें उठाया और अमनदीप अस्पताल ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंडेर ने बताया कि गांव मुद्दल के पेट्रोल पंप के पास दो पार्टियां आपस में लड़ाई कर रही थी। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो अमनजोत कौर पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान उन पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी सुखजीत सिंह फौजी को अरेस्ट कर लिया है। सुखजीत आर्मी में जवान है और छुट्‌टी पर आया हुआ था। वहीं बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।