Tag: आर्मी अस्पताल में इलाज जारी

  • जालंधर : सेना के ट्रक और कैंटर में हुई टक्कर के बाद सेना का ट्रक पलटा: 5 जवान घायल, आर्मी अस्पताल में इलाज जारी

    जालंधर : सेना के ट्रक और कैंटर में हुई टक्कर के बाद सेना का ट्रक पलटा: 5 जवान घायल, आर्मी अस्पताल में इलाज जारी

     

     

    MBD NEWS : जालंधर (सुमेश शर्मा)  जालंधर में सुच्ची पिंड के नजदीक अधिकतर हादसे होने वाली जगह पर आज सुबह सेना के ट्रक और कैंटर में भीषण टक्कर हो गई।इस दुर्घटना में सेना के करीब पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुंरत इलाज के लिए आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ। यह हादसा करीब 6 बजे हुआ।

    क्रेन से क्षतिग्रस्त हुए सेना के ट्रक को उठाते हुए।

    मिली जानकारी के अनुसार लोडेड कैंटर और सेना का ट्रक पीएपी चौक की तरफ से अमृतसर की तरफ जा रहे थे। सेना का ट्रक कब और कैसे हाईवे पर लगी लोहे की ग्रिल और डिवाइडर से टकराया, फिर ट्रक से टकराया और फिर हाईवे पर पलट गया, इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि आरोप है कि कैंटर ने सेना के ट्रक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे सेना का ट्रक बेकाबू हो गया। जिससे यह हादसा हुआ।

    सेना के ट्रक के परखच्चे उड़ गए थे, जिन्हें साइड पर करते हुए सेना के जवान।

    घटना के वक्त सेना के वाहन में करीब पांच लोग सवार थे। घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए आर्मी अस्पताल जालंधर कैंट में भर्ती कराया गया। सभी का इलाज चल रहा है। आगे की सीट पर ड्राइवर और एक कंडक्टर बैठे थे। वहीं, पीछे की सीट पर तीन जवान बैठे थे।

    मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही राज्य की सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें मौके पर पहुंच गई थी और जांच शुरू कर दी थी। तुरंत प्रभाव से सभी जख्मी हुए जवानों को बाहर निकाला गया और सभी को इलाज के लिए भेजा गया।

    घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने क्रेन की मदद से किसी तरह सेना का क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक साइड पर करवाया और ट्रैफिक खुलवाया। क्योंकि हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था।